ट्रेंड लाइफस्टाइल

भारत के 5 सबसे अमीर लोग, जिनकी संपत्ति आपको चौंका देगी

भारत के 5 सबसे अमीर लोग, जिनकी संपत्ति आपको चौंका देगी

नमस्कार दोस्तों! हाल ही में फोर्ब्स इंडिया द्वारा भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की एक नई सूची जारी की गई है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे भारत के 5 सबसे अमीर लोग, जिनकी संपत्ति आपको चौंका देगी। हालांकि यह लिस्ट हमेशा एक जैसी नहीं रहती है इसमें समय समय पर बदलाव होते रहते हैं।

1. मुकेश अंबानी: $88.5 बिलियन

Mukesh Ambani

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मुकेश अंबानी, पहले नंबर पर हैं। उनकी संपत्ति $88.5 बिलियन के करीब है, और वे दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में चौदहवें नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी वैल्युएबल कंपनी मानी जाती है, और यह कई विभिन्न क्षेत्रों में शामिल है, जैसे कि पेट्रोकेमिकल, तेल और गैस, खुदरा, दूरसंचार, और अन्य। मुकेश अंबानी अपने घर “एंटीलिया” में रहते हैं, जो दुनिया के सबसे वैल्युएबल प्राइवेट रेसिडेंस माना जाता है।

2. गौतम अडानी: $54.5 बिलियन

Gautam Adani

दूसरे स्थान पर हमारे दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी हैं। वे “अडानी ग्रुप” के संस्थापक हैं जिनकी संपत्ति $54.5 बिलियन है और दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में चैबीसवें नंबर पर हैं। अडानी समूह का व्यवसाय बंदरगाहों, हवाई अड्डों, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन और हरित ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में है।

3. साइरस पूनावाला: $30.8 बिलियन

Cyrus Poonawalla

तीसरे स्थान पर हमारे मशहूर वैज्ञानिक साइरस पूनावाला हैं, जिनकी संपत्ति के करीब $30.8 बिलियन है। जब बात आती है वैक्सीन की, तो 81 वर्षीय साइरस पूनावाला नाम हर किसी के होंठ पर होता है। उनकी गोल्डमाइन है “सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया” जिसको दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता होने का प्रतिष्ठित खिताब हासिल है।

4. शिव नदार: $25.9 बिलियन

Shiv Nadar

एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक और चेयरमैन शिव नदार चौथे स्थान पर शामिल हैं, जिनकी संपत्ति के करीब $25.9 बिलियन है। दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में शिव नदार 60 वे नंबर पर हैं।  आईटी उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए, श्री नादर को 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। श्री नादर एक अत्यधिक सम्मानित परोपकारी व्यक्ति हैं।

5. सवित्री जिंदल और उनका परिवार: $20.1 बिलियन 

Savitri Jindal

और आखिरी नंबर पर हमारी महिला उद्यमी सवित्री जिंदल और उनके परिवार का नाम है, जिनकी संपत्ति के करीब $20.1 बिलियन है। इनकी शादी जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश जिंदल के साथ हुआ था।। ओम प्रकाश जिंदल का निधन के बाद सावित्री जिंदल, जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन बनी। सावित्री जिंदल हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है।

तो ये थे भारत के 5 सबसे धनी लोग, जिनकी संपत्ति आपको चौंका देगी। एक नजर उनके सफलता की कहानियों पर जरूर डालें। इनके बाद इस लिस्ट में दिलीप सांघवी, लक्ष्मी मित्तल, राधाकिशन दमानी, कुमार बिड़ला और उदय कोटक आते हैं। 

भारत के इन सबसे धनी लोग, जिनके संपत्ति ये गवाही देती है कि सपनों को हकीकत बनाने का सफर संघर्षपूर्ण हो सकता है। इन उद्यमियों की मेहनत और सफलता की कहानियों से हम सभी कुछ सीख सकते हैं। अगर आप इनमें से किसी के ऊपर विस्तार से ब्लॉग चाहते हैं तो मुझे कमेंट में जरूर बताएं। धन्यवाद !

You may also like...